बदायूं

Budaun News: पूर्ति कार्यालय पर कोटेदारों ने किया धरना-प्रदर्शन

Connect News 24

बदायूं। उप्र सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के बैनर तले कोटेदारों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक कोई भी कोटेदार राशन का वितरण नहीं करेगा। उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।

प्रदेश कमेटी के आह्वान पर सोमवार को उप्र सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के बैनर तले जिलेभर के काटेदारों ने पूर्ति कार्यालय परिसर के सामने धरना प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा कि कोटेदारों का नवंबर 2022 का मूलधन जल्द से जल्द दिया जाए। साथ ही नवंबर 2022 से मई 2023 तक का लाभांश अभी तक उचित दर विक्रेताओं को नहीं दिया गया, जो अति शीघ्र दिलाया जाए।

आरोप लगाया कि जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी, जो एक गोदाम के प्रभारी है, उनके द्वारा कोटेदारों से पांच रुपये प्रति कट्टे की अवैध वसूली की जाती है। उसको तत्काल रोका जाए। धरने में सर्वसम्मति से यह भी फैसला लिया गया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक कोई भी उचित दर विक्रेता किसी भी दशा में राशन का वितरण नहीं करेगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button