बदायूं

Budaun News: भट्ठा स्वामी को साथ ले गई हरियाणा पुलिस

Connect News 24

उघैती। हरियाणा में हुई व्यापारी की हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस यहां हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। हत्याकांड में शामिल कार के साथ बिल्सी का युवक देखा गया था। उसकी तलाश में पुलिस ने पहले बिल्सी में दबिश दी, इसके बाद उघैती में ईंट भट्ठा स्वामी को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। दो दिन तक दबिश देने के बाद पुलिस भट्ठा स्वामी को लेकर हरियाणा चली गई।

बीते दिनों हरियाणा के फरीदाबाद में किसी व्यापारी की हत्या कर उनकी कार और नकदी लूटी गई थी। घटना को अंजाम देने में बिल्सी के युवक का नाम सामने आया तो फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने बिल्सी में पंकज नाम के युवक की तलाश की। उसकी तलाश में पुलिस दिन भर बिल्सी में दबिश देती रही। इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक कार के साथ देखा गया है। उसके संबंध उघैती के भट्ठा स्वामी से बताए गए। हरियाणा पुलिस ने पंकज के नंबर को ट्रेस किया तो पता चला कि वह सिम भट्ठा स्वामी के नाम से खरीदा गया था।

इसके बाद पुलिस ने रविवार रात भट्ठा स्वामी को हिरासत में ले लिया। पुलिस भट्ठा स्वामी को पूछताछ के लिए हरियाणा ले गई। इस संबंध में एसओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम यहां आई थी। बिल्सी के बाद उघैती में दबिश देकर भट्ठा स्वामी को हिरासत में लिया गया। पुलिस भट्ठा स्वामी को हरियाणा ले गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button