बदायूं

Budaun News: लड़कियों के साथ थे दूसरे समुदाय के दो युवक, रेस्टोरेंट में हंगामा

Connect News 24

बदायूं। शहर में दूसरे समुदाय के दो युवक दो लड़कियों को रेस्टोरेंट में ले गए। यह जानकारी होते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी रेस्टोरेंट में पहुंचे और उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। हंगामे के दौरान एक युवक मौका पाकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने युवकों पर नाम बदलकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में रहने वालीं लड़कियों को दूसरे समुदाय के युवकों ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक लड़का सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा का रहने वाला है, जबकि दूसरा कुंवरगांव कस्बे में रहता है। लड़कियों को एक-दो बार उनके साथ देखा गया तो कुछ युवकों ने उनकी निगरानी बढ़ा दी।

सोमवार को लड़कियों को लेकर वह दोनों युवक माल गोदाम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचे। इसकी जानकारी किसी ने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को दे दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लड़कियों के साथ युवकों को पकड़ लिया। मौका पाकर सोथा मोहल्ले का रहने वाला युवक भाग गया। कुंवरगांव के रहने वाले युवक ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसको पकड़ लिया। बाद में मामले की सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक और उन दोनों लड़कियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में एसएचओ गौरव विश्नोई का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button