बदायूं

Budaun News: सुबह धूप तो शाम को हुई बारिश ने किया परेशान

Connect News 24

Sunshine in the morning and rain in the evening troubled

दोपहर में तेज धूप में सर को कपड़े से ढककर जाते राहगीर। संवाद

बदायूं। कई दिन से पड़ रही तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। सोमवार को सुबह से तेजधूप खिली रही, वहीं अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के पार था। इस कारण सड़कों पर दिन में सन्नाटा पसर गया था। शाम होते ही मौसम सुहाना होने लगा। अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवा के साथ आधा घंटा तक तेज बारिश हुई, इससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं।

जिले में जून की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना सितम ढहना शुरू कर दिया था। हालात ये थे कि रोजाना अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार था। यही हाल सोमवार को भी था। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। वहीं दिन में पड़ रही तेज धूप और गर्म हवा की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा गया था, लेकिन शाम होते ही मौसम में परिवर्तन आ गया। शाम के समय बादल छा गए। उसके बाद में तेज आंधी आ गई। पांच मिनट तक चली आंधी के बाद में तेज बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। जहां एक ओर मौसम ठंडा हुआ वहीं बारिश के पानी से सड़कें लबालब हो गईं। हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर गलियों तक में जलभराव हो गया। करीब एक घंटे बाद में मुख्य सड़कों से जलभराव कम हो सका। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों नए पालिकाध्यक्ष से इसको लेकर उम्मीद लगाए हुए हैं, ताकि उनको इससे निजात मिलेे।

दोपहर में तेज धूप में सर को कपड़े से ढककर जाते राहगीर। संवाद

दोपहर में तेज धूप में सर को कपड़े से ढककर जाते राहगीर। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button