Budaun News: बदायूं की बेटी अनुप्रिया सिंह बनीं नोएडा की मिस गॉर्जियस

सिर पर सजे ताज के साथ खड़ी अनुप्रिया। संवाद
बदायूं। नोएडा में नव दृश्या फिल्म प्रोडक्शन ने मिस्टर डैशिंग, मिस एंड मिसेज गॉर्जियस इंडिया सीजन-9 बिगेस्ट ब्यूटी पेजेंट शो का आयोजन किया। इसमें बिगेस्ट ब्यूटी पेजेंट शो में अनुप्रिया सिंह ने बदायूं का नाम रोशन किया है।
मोहल्ला शिवपुरम निवासी संजीव कुमार कृषि विभाग में कार्यरत हैं। उनकी बेटी अनुप्रिया सिंह शहर के एचपी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती हैं। अनुप्रिया को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने पर अनुप्रिया ने नोएडा में नव दृश्या फिल्म प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मॉडलिंग शो में हिस्सा लिया। इसमें उसे मिस्टर डैशिंग, मिस एंड मिसेज गॉर्जियस चुना गया। इस शो में असम, दिल्ली, बंगाल, हरियाणा समेत उप्र से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
अनुप्रिया का कहना है कि अभी उन्हें अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस रखना रै। समय मिलने पर वह इसकी भी तैयारी करती रहेंगी। आने वाले दिनों में इंडिया के बेस्ट मॉडल में शामिल होंगी।



