Rampur News: रामपुर जिले में शीघ्र खोला जाएगा गुरुकुल स्कूल ़ब्रह्मानंद
बिलासपुर। अखंड भारत परिषद अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक जगत गुरु ब्रह्मानंद महाराज का नगर में संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष हर्षित अग्रवाल के अनुसार अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक प्राचीन मंदिर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रामपुर जिले में गुरुकुल स्कूल की वास्तव में आवश्यकता है, जिसे शीघ्र ही खोला जाएगा। जिसमें निर्धन परिवार के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी, ताकि निर्धन परिवार के बच्चे भी तरक्की कर सकें। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारसनाथ पांडेय, कौशल कुमार गुप्ता, महामंडलेश्वर अशोक दास, जिला अध्यक्ष भूकन लाल सैनी, हर्षित अग्रवाल, अरविंद सैनी, मान सिंह सैनी, पवन रस्तोगी, शिशुपाल आदि मुख्य थे।