पीलीभीत

Pilibhit News: टनकपुर रोड से पकड़े 16 छुट्टा पशु

Connect News 24

16 loose animals caught from Tanakpur Road

टनकपुर रोड पर छुट्टा पशु पकड़ती टीम। संवाद

– अभियान के तहत लोगों से अपील, खुले में न छोड़ें पशु

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर की सड़कों और मोहल्लों में घूम रहे छुट्टा पशु आखिरकार पालिका की नजर में आ ही गए। पशुओं की समस्या जब सामने आई तो नगर पालिका की टीम सक्रिय हुई। सोमवार को टनकपुर रोड पर अभियान चलाकर पशु चिकित्सक की मौजूदगी में 16 पशुओं को पकड़ा गया। सभी को गोआश्रय स्थल देवीपुरा भेजा गया है।

बीते करीब दो माह से शहर में छुट्टा पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई थी। सबकुछ देखे जाने के बाद भी प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं था। सोमवार को अचानक पालिका को पशुओं को पकड़ने की याद आई तो कैटल कैचर वाहन को निकला गया। टीम ने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के साथ टनकपुर रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान यहां से 16 पशुओं को पकड़ा गया। सभी को देवीपुरा गोआश्रय स्थल भेजा गया है। अभियान के दौरान लोगों से पशुओं को खुले में नहीं छोड़ने की अपील भी की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button