Rampur News: रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बीच सड़क पर हुई मौत; स्थानीय लोगों का हंगामा

सड़क हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वार। रामपुर-बाजपुर राजमार्ग स्थित रसूलपुर की पुलिया के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार किशोर को मारी टक्कर दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसे बाद मार्ग पर जाम लग गया। आसपास के गांव के रहने वाले लोगों की भीड़ ने हादसे को लेकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया।
बस की टक्कर से मौके पर बाइक सवार की मौत
थाना अजीमनगर के हरदासपुर कोठरा गांव निवासी नजाकत अली का बेटा अयान (18) सोमवार की सुबह किसी काम से खेमपुर गया था। वापस आते समय लगभग सवा 11 बजे स्वार दिशा से आ रही रोडवेज बस ने अयान की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह बीच मार्ग पर गिरा और तत्काल मौत हो गई। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया है। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्वार कोतवाली पुलिस के अलावा अजीमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वार पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव का पंचनामा भरा और जिला अस्पताल भेज दिया। इस बीच पुलिस ने रोडवेज बस को साइड कर जाम खुलवाने का प्रयास शुरू कर दिया। जिसके चलते आवागमन कुछ ही देर में सुचारू हो गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यात्री भयंकर गर्मी के चलते लोग जाम से बेहाल रहे।