पीलीभीत

Pilibhit News: विवाहिता से देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश

Connect News 24

तहरीर पर पति, ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत/ बिलसंडा। थाना बिलसंडा क्षेत्र की विवाहिता ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने थाने में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2022 में जिला शाहजहांपुर क्षेत्र के थाना बंडा के अंतर्गत एक गांव में हुई थी। पति के किसी अन्य महिला से संबंध थे। जब उसने ससुराली पक्ष के सामने यह बात कही तो उन्होंने उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी।

विवाहिता ने बताया कि 29 अप्रैल को वह घर में काम कर रही थी। इस दौरान देवर ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसके इस कृत्य को लेकर परिवार वालों से कहा, तो उन्होंने उसका साथ देते हुए विवाहिता को ही घर से निकाल दिया। इसके साथ ही परिवार वालों ने उसका फोन और पासपोर्ट भी छीन लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, ससुर और देवर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button