पीलीभीत

Pilibhit News: दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट

Connect News 24

जांच के चलते आरोपी का नहीं किया गया चालान

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस पीड़िता का डीएनए टेस्ट कराएगी। जांच के चलते आरोपी का दूसरे दिन भी चालान नहीं किया गया।

शनिवार रात किशोरी मां के साथ सो रही थी। रात को अचानक देवर के पुत्र की मौत की सूचना पर पुत्री को घर में छोड़कर उसके घर गई। लौटने पर पुत्री घर में नहीं थी। बाद में पुत्री गांव के समीप एक बाग में खून से लथपथ और बेहोश मिली। पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से अमित उर्फ राजू के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

इंस्पेक्टर सेहरामऊ उत्तरी कांत कुमार शर्मा ने बताया कि किशोरी के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। इसके बाद न्यायालय से स्वीकृति मिलने के बाद आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच में आरोप सिद्ध होने पर आरोपी का चालान किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button