पीलीभीत

Pilibhit News: नाले पर बनाईं गईं तीन दुकानें गिराईं

Connect News 24

Three shops built on the drain were demolished

बीसलपुर में नाले के ऊपर बनी दुकानों को तोड़ती जेसीबी। फोटो- संवाद

पानी का निकास हो रहा था बाधित, पालिका प्रशासन ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। पालिका प्रशासन ने बारह पत्थर चौराहे के पास पालिका के नाले पर पिछले कई दशकों से अवैध रूप से बनीं तीन दुकानें सोमवार को जेसीबी से गिरा दीं।

नगरपालिका के संपत्ति प्रभारी जकील खां ने बताया कि बारह पत्थर चौराहे के पास नगरपालिका के नाले पर पिछले कई दशकों से तीन दुकानें बनीं थी। इस बीच उन दुकानदारों से कई बार दुकानें हटवाने को कहा, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। नाले पर दुकानें बनी होने से पानी का निकास भी बाधित हो रहा था।

निकास न होने से पानी मोहल्ले की गलियों में भरा रहता था। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पालिका प्रशासन ने सोमवार को उक्त तीनों दुकानों को जेसीबी से गिरा दिया। ध्वस्तीकरण के दौरान दुकानदारों और पालिका कर्मचारियों में काफी नोकझोंक भी हुई।

दुकानें ध्वस्त कराने से पहले पालिका वालों ने दुकानदारों को सामान निकालने का पूरा मौका दिया। पहले तो दुकानदारों ने दुकानों से सामान निकालने मे काफी आनाकानी की। दुकानदारों को भ्रम था यदि वे लोग सामान नहीं निकालेंगे तो उनकी दुकानें ध्वस्त नहीं की जाएगी।

ऐसे में जब सक्षम अधिकारी का लिखित आदेश दुकानदारों को दिखाया गया तो उनके होश उड़ गए। दुकानदारों ने दुकानों से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। उसके बाद दुकानें ध्वस्त गिरा दी गईं। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पूरे समय पुलिस बल मौजूद रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button