पीलीभीत

Pilibhit News: 10.72 लाख पेशगी लेने के बाद काम करने से इन्कार

Connect News 24

कोर्ट के आदेश पर ठेकेदार की ओर से 17 मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। ईंट भट्ठों पर ईंटें बनाने के नाम पर 17 मजदूरों ने सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव केसरपुरकलां निवासी ठेकेदार जारिफ से 10.72 लाख रुपये पेशगी ले लिए, बाद में ईंट बनाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ठेकेदार की ओर से 17 मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पांच दिन पहले एक अन्य ठेकेदार जब्बार की ओर से पुलिस ने 11 मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अब सेहरामऊ उत्तरी थाने के गांव केसरपुर कलां निवासी जारिफ अली ने बताया कि वह ईंट भट्ठों पर मजदूरों से ईंटे बनवाने की ठेकेदारी करता है। लखीमपुर खीरी जिले के 17 लोगों ने ईंट भट्ठों पर ईंटे बनाने के लिए 10.72 लाख रुपये पेशगी ले लिए। बाद में ईंटें बनाने से इन्कार कर दिया। साथ ही पेशगी में दी गई धनराशि भी वापस नहीं दी।

सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जरीफ की ओर से लखीमपुर खीरी के श्रीनगर फूलबेहड़ गांव निवासी मोबीन, वसीम, श्यामू, राजू, मुन्ना, सिंघानिया गांव निवासी कमलेश, नफीस, हासमी, राकेश, आरिफ, सुरेंद्र पाल, जयपाल, सेहरुहा गांव निवासी रामदेवी, भिदनिया निवासी रामप्यारी, निघासन के लालपुर निवासी जुम्मन, पेपला भीमगांव निवासी कलीम, बनवारीपुर गांव निवासी रियाज के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button