बरेली

Bareilly News: एलायंस ग्रुप के भूमाफिया निदेशकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Connect News 24

बरेली। भूमाफिया घोषित हो चुके एलायंस ग्रुप के निदेशक अब ज्यादा दिन गिरफ्तारी से बच नहीं सकेंगे। सुपर सिटी कॉलोनी से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। क्राइम ब्रांच जल्दी ही इनकी गिरफ्तारी कर सकती है।

सुपर सिटी कॉलोनी में प्लॉट आवंटन के मामले में एलायंस बिल्डर्स और केजी कंस्ट्रक्शन पर 45 प्लॉटों की रजिस्ट्री में खेल करने का आरोप लगा था। 26 मई 2018 को सुभाष झा की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रुहेलखंड चौकी प्रभारी रहे कुलदीप कुमार ने एलायंस बिल्डर्स के निदेशक रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, अरविंदर सिंह, सतवीर सिंह और हनी भाटिया का नाम विवेचना के दौरान शामिल किया था। इसके बाद विवेचना क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कर दी गई थी। वहां विवेचक ने इस मामले में दो बार फाइनल रिपोर्ट लगा दी। वादी ने इसे चुनौती दी तो अब विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने सभी भूमाफिया के नाम मुकदमे में खोल दिए। अब इन्हीं लोगों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

केजी कंस्ट्रक्शन पर भी कस सकता है शिकंजा

बताते हैं कि सुपर सिटी मामले में उस वक्त एलायंस बिल्डर्स की सहयोगी फर्म रही केजी कंस्ट्रक्शन के लोग भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। फर्म की इसी साल हुई एक नई डीड सामने आई है। इसमें एलायंस के पार्टनर हनी भाटिया का नाम संबंधित फर्म से जुड़े गुरमीत सिंह कलसी व संजीव मोहन दुबे के साथ दिख रहा है। सुपर सिटी मामले में विवेचक कश्मीर सिंह ने भी कोर्ट में इसी तरह का पक्ष रखा है कि केजी कंस्ट्रक्शन से जुड़े कुछ साक्ष्य उनकी जानकारी में आए हैं। नए दस्तावेजों के साथ वह संबंधित फर्म की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट करेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button