बरेली

Bareilly News: राज गुप्ता की हत्या का राजफाश न कर सकी खाकी

Connect News 24

बरेली। अग्रसेननगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात सब्जी व्यापारी राज गुप्ता की हत्या का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में संदिग्धों की धरपकड़ के बावजूद खुलासे की कहानी उलझ गई है। हालांकि पुलिस सर्विलांस, सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से घटना के खुलासे का दावा कर रही है।

राज की हत्या उनके घर में ही गोली मारकर की गई थी। राज के पिता शिवओम गुप्ता ने 36 घंटे बाद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। बताया कि वह अपने भांजे की शादी में परिवार के साथ गए थे। राज घर पर अकेला था। रात करीब साढ़े तीन बजे लौटे तो राज की हत्या हो चुकी थी। गले की चेन, अंगूठी समेत अन्य सामान गायब था।

पुलिस ने राज नाम वाले दो दोस्तों और उस लड़की को भी थाने में बैठाकर पूछताछ की, जिसे शराब पार्टी के दौरान बुलाया गया था। इनमें से सभी ने अपने जाने के दौरान राज के सही सलामत होने की बात कही। उन्होंने खुद के जाने का जो समय और स्थान बताया है, पुलिस वहां के सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से तस्दीक कर रही है।

इन लोगों की कुछ बातें सही तो कुछ उलझी हुई लग रही हैं। ऐसे में किसे हत्यारोपी साबित किया जाए, यह पुलिस को चुनौती जैसा लग रहा है। हालांकि जल्द ही खुलासे का दावा किया जा रहा है।

राज की हत्या को लेकर कई चीजें स्पष्ट तो कुछ अस्पष्ट हैं। जल्द ही कड़ियां जोड़ ली जाएंगी। फिर जो भी आरोपी होगा उसे जेल भेजकर खुलासा किया जाएगा। – राहुल भाटी, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button