पीलीभीत

Pilibhit News: पिंजरे के पास तक नहीं आया बाघ

Connect News 24

The tiger didn't even come near the cage

बाघ की निगरानी में तैनात कर्मचारी। संवाद

झाड़ियों से बाहर निकलने के बाद फिर लौट गया

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। गांव मनहरिया के समीप खन्नौत नदी की झाड़ियों में डेरा जमाए बाघ पिंजरे के पास नहीं पहुंचा। झाड़ियों से निकलकर आसपास घूमने के बाद फिर झाड़ियों में चला गया। निगरानी में लगी टीम को बाघ के नदी के आसपास चहलकदमी के निशान मिले हैं।

माला जंगल से दो जून को निकलकर आया बाघ गांव मनरिया के समीप खन्नौत नदी की झाड़ियों में पहुंचा था। बाघ के खन्नौत नदी के किनारे और खेतों में घूमता देखकर इसकी सूचना लोगों ने वन एवं वन्य जीव प्रभाग के अफसरों को दी। मौके पर पहुंची टीम को बाघ के पगचिह्न मिले थे। तब से बाघ की निगरानी को टीम लगी हुई है।

बृहस्पतिवार रात बाघ झाड़ियों से निकलकर गांव मनहरिया के समीप पहुंचा। बाघ को देखकर किसानों ने शोर-शराबा किया और ट्रैक्टरों से बाघ को घेर लिया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों से किसानों की नोकझोंक हुई। शुक्रवार को बाघ को पकड़ने के लिए झाड़ियों में पिंजरा लगाया गया। बाघ वहां नहीं पहुंचा। आसपास घूमकर फिर झाड़ियों में चला गया।

वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि टीम बाघ की निगरानी को लगी हुई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button