पीलीभीत

Pilibhit News: कड़ी सुरक्षा में हुई कढ़ैया के प्रधान पद के लिए पुनर्मतगणना

Connect News 24

Re-counting for the post of Kadhaiya's head took place under tight security

पूरनपुर में पुनरमतगणना के दौरान सभागार से बाहर तैनात पुलिस। संवाद

परिणाम घोषित नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई है रोक

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। ग्राम पंचायत कढ़ैया के प्रधान पद की पुनर्मतगणना शनिवार को तहसील सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच हो गई। पुनर्मतगणना का परिणाम हाईकोर्ट के आदेश को लेकर घोषित नहीं किया गया।

पुनर्मतगणना के लिए तहसीलदार ध्रुवनरायन यादव और नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित को मजिस्ट्रेट बनाया गया था। खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह को जिला मुख्यालय से मतपत्रों के बाक्स को लाने और पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुनर्मतगणना के समय एसडीएम, एडीओ पंचायत आदि अफसर मौजूद रहे।

तहसीलदार ध्रुवनरायन यादव ने बताया कि पुनर्मतगणना पूरी करा ली गई। परिणाम की घोषणा हाईकोर्ट के आदेश के चलते नहीं की गई। मालूम हो कि ग्राम पंचायत का चुनाव 26 अप्रैल 2021 को जबकि मतगणना दो मई 2021 को मंडी समिति में हुई थी। पूर्व प्रधान लौंगश्री को 395 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी रामचंद्र को 402 मत मिले थे। नौ मत निरस्त निकले थे। सात मतों से लौंगश्री चुनाव हार गईं थी।

लौंगश्री ने एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की थी। एसडीएम ने वाद की सुनवाई के बाद 14 मार्च को ग्राम पंचायत कढैया की पुनर्मतगणना के आदेश दिए थे। आदेश के विरुद्ध प्रधान रामचंद्र ने जिला जज कोर्ट की शरण ली। जिला न्यायालय ने पुनर्मतगणना के आदेश को स्टे कर दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को पुनर्मतगणना कराई गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button