रामपुर

Rampur News: सात पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, 25 का वेतन रोका

Connect News 24

रामपुर। सीडीओ नंदकिशोर कलाल ने सोमवार को ग्राम पंचायतों में बन रहे जन्म प्रमाणपत्र व बेसिक विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों की समीक्षा की। ऑपरेशन कायाकल्प के कार्य अधूरे मिलने पर सात पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। साथ ही जून माह में जन्म प्रमाणपत्र की प्रगति शून्य मिलने पर 25 पंचायत सचिवों का वेतन रोका है।

ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत बेसिक विद्यालयों में 19 पैरामीटर पर कार्य किए जाने हैं। इनमें स्वार ब्लॉक की स्थिति बेहद खराब मिली है। यहां के सात पंचायत सचिव अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में निर्धारित पैरामीटर में से एक भी कार्य पूरा नहीं करा पाए। सीडीओ ने इनको प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। कहा कि 30 जून तक निर्धारित पैरामीटर पर काम शुरू हो जाने चाहिए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

इसी के साथ ग्राम पंचायतों में बन रहे जन्म प्रमाणपत्र के सीआरएस पोर्टल पर अपडेशन की समीक्षा में रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें जून माह में बिलासपुर, स्वार व चमरौआ ब्लॉक में पंचायत सचिव की ओर से एक भी जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। ऐसे 25 पंचायत सचिवों का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। सीडीओ ने कहा कि कार्य में शिथिलता बरतने वाले पंचायत सचिवों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button