Budaun News: ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में चलता मिला स्कूल, होगी कार्रवाई

ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के बावजूद बिसौली क्षेत्र के स्कूल में पढ़ते बच्चे। संवाद
बदायूं/ दबतोरी। ग्रीष्मकालीन अवकाश चलने के बावजूद बिसौली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में सोमवार को एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षण कार्य होता पाया गया।
यहां बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग ने 26 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया हुआ है। इस संबंध में बीईओ आसफपुर ओमेंद्र दत्त त्रिपाठी का कहना है कि बगैर अनुमति कोई भी स्कूल शिक्षण कार्य नहीं करा सकता। इस मामले में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में वह गैर मान्यता प्राप्त स्कूल पाया गया तो संचालक पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। संवाद


