बदायूं

Budaun News: दो घरों से नकदी समेत लाखों का सामान चोरी

Connect News 24

Goods worth lakhs including cash stolen from two houses

अलापुर क्षेत्र के अभियासा गांव में चोरों द्वारा दीवार में लगाया गया नकब। संवाद

म्याऊं। अलापुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अभियासा में भाजपा के म्याऊं ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत के घर में चोर पड़ोसी के घर की छत के सहारे घुस गए। चोरों ने घर के अंदर अलमारी में रखी 20 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। रात में देवेंद्र की पत्नी जागीं तो घटना की जानकारी हुई। कमरे में जाकर देखा तो सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। इसके अलावा चोरों ने ईंट भट्ठा अभियासा पर झोंपड़ी में रह रहे परिवार को भी निशाना बना लिया। चोर झोंपड़ी में नकब लगाकर घुस गए और नकदी और जरूरी सामान चुरा ले गए। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। एफआईआर दर्ज कर चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button