Budaun News: बेहटा सुपर स्टार ने सात विकेट से दिल्ली टाइगर्स को हराया
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बेहटा सुपर स्टार की टीम ने दिल्ली टाइगर्स की टीम को सात विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
बेहटा सुपर स्टार के कप्तान आयुष वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। दिल्ली टाइगर्स टीम के सभी खिलाड़ी 54 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गए। इसमें शेर सिंह उर्फ शेरा ने 12, अमित ने नौ और राजा ने 10 रन का योगदान दिया। बेहटा सुपर स्टार की ओर से गेंदबाज धीरेंद्र कुमार तीन, गोविंद, आयुष ने एक-एक विकेट लिया।
इसके बाद 55 रन का लक्ष्य लेकर बेहटा सुपर स्टार की टीम मैदान पर उतरी। टीम ने सात ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस प्रकार बेहटा सुपर स्टार की टीम को सात विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज गोविंद ने 12, आयुष ने 26 और बंटी ने 12 रन बनाए।
टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने महेश शाक्य को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। इस मौके पर ईशू मिश्रा, विकास गुप्ता, पंकज गुप्ता, संदीप पुरी, राजेश गुप्ता, रमेश कोहली, कपिल गुप्ता, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।