रामपुर

Rampur News: भाकियू का सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Connect News 24

रामपुर। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नहरों के रख रखाव, पुलियों के निर्माण और बाढ़ सुरक्षा के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया है। किसानों ने मांग की कि सिंचाई विभाग के पिछले दो साल के कार्यों की जांच कराई जाए।

भाकियू के कार्यकर्ता बुधवार को सिविल लाइंस स्थित प्रदेश कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां किसानों ने पहले पंचायत की। इसके बाद मंडल महासचिव यामीन खां और सैदनगर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी राजपाल के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे पहुंचे। किसानों ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। डीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि सिंचाई विभाग जिले के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए न तो पानी उपलब्ध करा पा रहा है और न ही बाढ़ की तबाही से बचा पा रहा है।जबकि नहरों के रखरखाव और बाढ़ सुरक्षा के कार्यों पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। ज्ञापन में बीते साल नहरों के रखरखाव से लेकर बाढ़ सुरक्षा के लिए कराए गए कार्यों की जांच यूनियन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कराने की मांग की गई। किसानों का कहना है कि अधिकतर नहरें बंद पड़ी हैं लेकिन विभाग के रिकॉर्ड में ऐसी नहरों से सिंचाई की जा रही है। इस मौेके पर संजू खां,जुबैद आलम, मोहम्मद मुस्तकीम, रामकुमर सेवा ,रामोतार, नीरज त्यागी, नल सिंह,जुल्फिकार, मोहम्मद नौशाद, अमरीक सिंह, छिद्दा नेता और जब्बार मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button