Rampur News: बेसिक विद्यालयों में रसोइयों का ड्रेस कोड लागू
रामपुर। बेसिक विद्यालयों में तैनात रसोइयों के लिए शासन ने ड्रेस कोड लागू कर दिया है। इसके तहत नए सत्र में महिला रसोइया ब्राउन रंग की साड़ी पहनी नजर आएंगी। पुरुष रसोइयों के लिए बादामी रंग की शर्ट और ब्राउन रंग की पैंट का ड्रेस कोड लागू किया गया है।
यह व्यवस्था विद्यालयों में ग्रीष्कालीन छुट्टियां खत्म होने के बाद शुरू हो जाएगी। हालांकि, शासन इन रसोइयों को ड्रेस के लिए 500-500 रुपये पहले ही जारी कर चुका है। जिला समन्वयक एमडीएम राहुल सक्सेना ने बताया कि जनपद में 4185 रसोइया कार्यरत हैं। इनमें 180 रसोइया पुरुष हैं। इन सभी के खाते में 500-500 रुपये भेजे जा चुके हैं। उसी धनराशि से रसोइया अपनी ड्रेस तैयार कराएंगे। सभी रसोइयों को ड्रेस में ड्यूटी के निर्देश प्राप्त हुए हैं।