रामपुर

Rampur News: मेधावियों का हुआ सम्मान, बोले छूना है आसमान

Connect News 24

रामपुर। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शहर के राजकीय रजा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 21 मेधावी बच्चों पुरस्कार स्वरूप एक टैबलेट, 21 हजार रुपये का चेक और मुख्यमंत्री की प्रबोधन पुस्तिका दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार बांटे। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक प्रतिस्पर्धा है। इसमें सितारे की तरह वही चमकता है जो दिन रात मेहनत करता है। जिला प्रशासन आज इन मेधावियों का सम्मान कर रहा है। यहां इन बच्चों की मेहनत और इनके अभिभावकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। बच्चों से कहा कि आज जो सफलता मिली है, इसको बरकरार रखते हुए जीवन में बेहतर कर लक्ष्य को प्राप्त करना है। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण भी देखा। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक नीलम रानी टम्टा, एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, अरविंद भास्कर, अरविंद गौतम, हरीश डुडेजा, डायट प्रवक्ता अशोक कुमार, जितेंद्र सक्सेना, जतिन कुमार आदि मौजूद रहे। इनसेट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button