Rampur News: बचाने के लिए किसी की जान, वीरों ने किया रक्त का दान
रामपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल और सीआरपीएफ परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। किसी और की जान बचाने के लिए 54 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। रक्तवीरों ने उत्साह के साथ इस शिविर में भाग लिया।
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर किया। साथ में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह और अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एचके मित्रा मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक रक्तवीर का रक्त चार लोगों की जिंदगी बचा जा सकता है। इसलिए जीवन में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि जिंदगियों को बचाने में रक्त का बहुत महत्व है। अमर उजाला का यह प्रयास सामाजिक सरोकार से जुड़ा है। वहीं, सीआरपीएफ के कंपोजिट अस्पताल में लगे अमर उजाला के रक्तदान शिविर में 29 जवानों ने रक्तदान किया। इससे पहले सीआरपीएफ के डीआईजी सुभाष चंद्र ने शिविर का उद्घाटन किया। जवानों को रक्तदान करने की शपथ भी दिलाई गई। दोनों स्थानों पर लगे शिविर में डॉक्टरों ने रक्तदान से पहले रक्तदाताओं के वजन, हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर की जांच की। रक्तदान करने के बाद वीरों को फलाहार दिए।
इनसेट
शिविर में इन संस्थाओं ने किया सहयोग
रक्तदान शिविर में समाजसेवी संस्थाओं ने भरपूर सहयोग किया। इसमें मदद एक आस संस्था, वीर खालसा सेवा समिति, जन सेवा समिति आदि के सदस्यों ने रक्तदान किया।
000
जिला अस्पताल के शिविर में रक्तदान कर ये बने महादानी
यश भाटिया, शादाब खान, प्रशांत सिंह, चंदन सक्सेना, नवीन कुमार, हरपाल सिंह, अमनदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, अवतार सिंह, विशाल अग्रवाल, मोहम्मद फराज खान, रानू तिवारी, चंद्रशेखर, रोहित जिंदल, अर्पित गुप्ता, सैयद हसीन, ऊषा शर्मा, प्रशांत मेहरोत्रा, मुराद अली, रहमान अली, शावेज उर्फ सैजी, अब्दुल समद, इरफान नूर, फैज मियां, फूल साहब आदि।
000
ये लोग रहे मौजूद
जिला अस्पताल के रक्तदान शिविर में पालिकाध्यक्ष के पति समाजसेवी मामून शाह, वसीम उल हसन खां, प्रतीक शर्मा, अवतार सिंह के साथ ब्लड बैंक के स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सीआरपीएफ कैंप परिसर में लगे रक्तदान शिविर में डॉ. कुलदीप चौहान मौजूद रहे।