बदायूं

Budaun News: अभियान चलाकर छह बालश्रमिक मुक्त कराए

Connect News 24

बदायूं। बाल श्रम रोकने के लिए जिले में अभियान चलाकर छह बाल श्रमिकों को चिह्नित कर उन्हें अवमुक्त कराया गया। इस दौरान बच्चों से काम लेने वाले छह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई।

सहायक श्रमायुक्त अजीत कन्नौजिया एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार के निर्देश पर शहर एवं कस्बों में बालश्रम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अभियान में इंदिरा चौक, कचहरी दातागंज तिराहा, नवादा, बरेली रोड एवं कस्बा बजीरगंज, बिसौली, आसफपुर, सैदपुर आदि जगहों पर स्थित ईट भट्ठे, ढाबों, कैंटीन, ऑटो गैराज, मैकेनिक शॉप आदि पर छापे मारे गए। यहां छह बाल श्रमिकों को चिन्हित कर उनसे काम लेने वालों पर कार्रवाई की गई।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरुद्ध एक वर्ष तक की सजा या 50,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है। यदि कोई माता पिता अपने बच्चों को व्यावसायिक कार्य में संलग्न करेगा तो उनके विरुद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ये अभियान पूरे जून चलाया जाएगा। इस मौके पर एएचटीयू प्रभारी रवेंद्र कुमार शर्मा, चाइल्ड लाइन प्रभारी कमल शर्मा,जिला प्रोबेशन कार्यालय के संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, विचित्र सक्सेना, गौरव शंखधार, आरती सक्सेना, रवि आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button