बदायूं

Budaun News: जिला योजना समिति के चुनाव में 339 मतदाता करेंगे मतदान

Connect News 24

बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने बुधवार को जिला योजना समिति के चुनाव के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि जिले की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में जिला योजना समिति का चुनाव कराया जाना है। इसमें 339 निर्वाचित सदस्यों में से समिति के लिए पांच सदस्यों का चुनाव होगा।

जिला योजना समिति को चुने जाने वाले पांच सदस्यों में से एक पद अनारक्षित, दो पद अनारक्षित वर्ग महिला, एक पद अनुसूचित जाति और एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। यह पूरा चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशन में होगा। इसके तहत 17 जून को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन, उसके बाद नामांकन पत्रों की जांव होगी।

21 जून को तीन बजे तक उम्मीदवारी नाम वापस ले लेंगे। फिर 25 जून सुबह आठ बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए चार मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदान स्थल एक जिला बचत कार्यालय पर नगर पालिका परिषद ककराला, नगर पालिका परिषद बिसौली, नगर पालिका परिषद उझानी के कुल 75 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं मतदेय स्थल संख्या दो न्यायालय चकबंदी अधिकारी सदर में नगर पालिका परिषद बिल्सी, सहसवान, बदायूं के 79 मतदाता वोट डालेंगे।

मतदान स्थल तीन बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी में नगर पालिका परिषद दातागंज, नगर पंचायत कछला, उसहैत, मुड़िया, सखानू, इस्लामनगर के 82 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान संख्या चार न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) में नगर पंचायत कुंवरगांव, उसावां, रुदायन, वजीरगंज, गुलड़िया, सैदपुर, अलापुर, फैजगंज और दहगवां के 103 मतदाता मतदान करेंगे। चारों स्थलों पर 339 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button