Rampur News: 15 करोड़ से होंगे शाहबाद में विकास कार्य, दिए गए प्रस्ताव
शाहबाद। नगर पंचायत में बोर्ड की पहली बैठक संपन्न हुई। बोर्ड की पहली बैठक में सभासदों ने 15 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव सौंपे। बोर्ड की बैठक में सफाई व्यवस्था में गुणवत्ता एवं जलभराव की स्थिति से निपटने की चर्चा हुई। भीतरगांव और मंगोली में पेयजल व्यवस्था के लिए ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन बिछाने के जल्द निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को शाहबाद नगर पंचायत सभागार में बोर्ड की पहली बैठक संपन्न हुई। इस बोर्ड की पहली बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सुम्बुल नाज ने की। शाहबाद नगर पंचायत क्षेत्र में 15 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव लिए गए। बोर्ड की बैठक में सर्वप्रथम आय-व्यय का ब्यौरा बोर्ड के समक्ष रखा गया। जिसको सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बजट के अनुरूप नगर में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। बैठक में समस्त सभासदों से उनके वार्डों में होने वाले निर्माण कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। जिसमें सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने वार्डों में होने वाले निर्माण कार्यों के प्रस्ताव सौंपे। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को लेकर 15 करोड़ के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। नगर के विकास के लिए एवं नाला सफाई, क्षतिग्रस्त पड़े इंटरलॉकिग सड़के एवं उन सड़कों की मरम्मत, पथ प्रकाश में नई एलईडी लाइटें लगवाने आदि के लिए प्रस्ताव आए। खुले हुए नालों और नालियों के लिए जाल की सुविधा हेतु प्रस्ताव दिए गए। इन सभी विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। आवारा पशुओं से निपटने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। मंगोली और भीतर गांव में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक एवं पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रस्तावित है। जो जल्द ही आरम्भ करा दिया जाएगा। इस बैठक में अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र सिंह, चैयरमैन पति वसीम खां, एसबीएम प्रभारी मुजीब मियां, नावेद मियां, रेहान अली, वीर सिंह, सभासदों में सय्यद बब्लू मियां, विनोद दिवाकर, शराफत हुसैन, शप्पू खा, शीशपाल एवं सभासद प्रतिनिधि मौहम्मद मियां, रवि गोला, ग़ालिब मालिक समेत कई लोग उपस्थित रहे।

