रामपुर

Rampur News: सैफनी में विकास कार्यों के प्रस्तावों पर 60 करोड़ रुपयों की मुहर

Connect News 24

सैफनी/शाहबाद। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद सैफनी में बोर्ड की पहली बैठक हुई। बोर्ड की पहली बैठक में खेल का मैदान जिम दुकाने श्मशान घाट का निर्माण समेत 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

सैफनी को पहली बार नगर पंचायत का दर्जा मिला। जिसके बाद पहली बार नगर पंचायत चुनाव हुए। चुनाव के बाद नव निर्वाचित चेयरमैन फैजान खान और 15 वार्डों के सभासदों ने बोर्ड की पहली बैठक में शिरकत की। बोर्ड की पहली बैठक शुरू होते ही वार्ड के सभासदों ने अपने-अपने वार्ड में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव सौंपे। बोर्ड की बैठक के दौरान सैफनी नगर पंचायत में खिलाड़ियों के लिए खेल का मैदान, जिम, श्मशान घाट का निर्माण, जलापूर्ति के लिए बेहतर व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था, मैरिज हाल, बरसात में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए तकनीकी द्वारा व्यवस्था, नगर पंचायत की ओर से निर्माण होने वाली दुकानें आदि के प्रस्ताव लिए गए। इसी दौरान सभासदों ने नगर पंचायत की ओर से नि:शुल्क एंबुलेंस व्यवस्था करने की मांग की। रामपुर जनपद से गैर जनपद में गरीबों के लिए एंबुलेंस सुविधा कराने के लिए प्रस्ताव सौंपा गया। बोर्ड की बैठक के दौरान चेयरमैन फैजान खाने सफाई व्यवस्था पर ज्यादा बल दिया। सफाई व्यवस्था में गुणवत्ता लाने के लिए कुछ खास प्रस्ताव भी पारित किए। सैफनी नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद पहली बार 60 करोड़ के विकास कार्यों पर सभी ने अपनी मंजूरी दी गई। बोर्ड की बैठक के दौरान सैफनी कस्बे में अधूरे निर्माणधीन नाले जल्द पूर्ण करने को कहा। बोर्ड की बैठक में जलापूर्ति के लिए उसका शुल्क लेने की मांग उठी। इस बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी प्रेमचंद बिंद, अरविंद जोशी, गब्बर, अजीम अंसारी, अंजलि चौधरी, हंसराज, पंकज शर्मा, मोहम्मद रफी आदि मौजूद रहे। जबकि नगर पंचायत कर्मियों निर्भय कश्यप, विजय सागर भी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button