रामपुर

Rampur News: रोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन घायल

Connect News 24

धमोरा। बरेली से रामपुर की ओर जा रही मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस में पीछे से लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में परिचालक सहित तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया तथा दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन से खिंचवाकर किनारे करवाकर जाम खुलवाया। पाकबाड़ा थाना क्षेत्र के बकेनिया निवासी चालक मुसब्बिर और पाकबाड़ा क्षेत्र के ही परिचालक नासिर अली गुरुवार सुबह मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस में बरेली से सवारियां लेकर वापस मुरादाबाद जा रहे थे। इसी बीच शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला गांव के सामने हाईवे पर बस पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ गई, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में परिचालक नासिर अली तथा दो यात्री भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। वहीं कुछ यात्री निजी वाहनों से चले गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button