रामपुर

Rampur News: गर्मी से नहीं मिली निजात, पारा 42 डिग्री पर

Connect News 24

रामपुर। भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो गए। गर्म हवाएं भी रफ्तार से चलीं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह में हल्के बादल जरूर थे लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही बादल छंट गए और धूप निकल आई। आलम यह रहा कि दोपहर 12 बजे तक तापमान 41.8 डिग्री तक पहुंच चुका था। गर्म हवाएं भी 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। दोपहर में भीषण गर्मी की वजह से घर-दफ्तरों में लोगों को बेहाल होना पड़ा। हालांकि शाम के समय तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई। हवाएं चलने से गर्मी से सुकून मिला। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की आमद हुई है। इसलिए शाम के समय मौसम बदला है। रामपुर में 18 जून से बारिश होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button