पीलीभीत

पीलीभीत टाइगर रिजर्व : इस बार 23579 लोगों ने की जंगल सफारी, विदेशी सैलानियों की संख्या हुई डेढ़ गुनी

Connect News 24

Pilibhit Tiger Reserve tourism season closed for six months

पीलीभीत टाइगर रिजर्व
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का पर्यटन सत्र बृहस्पतिवार को बंद हो गया है। अब छह महीने बाद पीटीआर फिर से पर्यटकों के गुलजार होगा। इस पर्यटन सत्र में पुराने रिकॉर्ड टूट गए। इस सत्र में 23579 सैलानी चूका बीच और जंगल की सैर करने पहुंचे। इसमें 49 विदेशी सैलानी भी शामिल रहे। सैलानियों की आमद से टाइगर रिजर्व को करीब 43 लाख रुपये की आमदनी हुई।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के द्वार 15 नवंबर से छह माह के लिए खोल दिए गए थे। इसके बाद से सैलानियों की आमद शुरू हो गई थी। सैलानियों के लिए वन निगम और पीटीआर की ओर से जंगल सफारी वाहनों की व्यवस्था की गई। चूका बीच की खूबसूरती और जंगल में वन्यजीवों की अधिक चहलकदमी के चलते सैलानियों की आमद लगातार बढ़ती गई।

विदेशी सैलानियों की संख्या हुई डेढ़ गुनी 

इस सत्र में बाघों के भी खूब दीदार हुए। इसके चलते जनपद के अलावा और दूरदराज राज्य के साथ ही विदेशी सैलानियों की भी आमद खूब रही। पिछले सत्र में जहां 20 विदेशी सैलानियों की आमद हुई थी। वहीं इस सत्र में 54 विदेशी सैलानी भ्रमण को पहुंचे। आम सैलानियों की संख्या में भी चार हजार की बढ़ोतरी हुई।

संबंधित खबर- यूपी में गोवा जैसा ‘Beach’: यहां मिलेगा समुद्र तट का मजा, जंगल सफारी का रोमांच; तरोताजा कर देगी खूबसूरती

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button