बदायूं
Budaun News: किसान सम्मान निधि में गड़बड़ी है तो तहसील आकर सुधरवा लें
बदायूं। एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने बताया कि जिन किसानों की सम्मान निधि में गांव के कैंप में सुधार नहीं हो पाया है वह तहसील आकर गड़बड़ियां सुधरवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गांव गांव कैंप लगाकर किसान सम्मान निधि न आने से परेशान किसानों के लिए कैंप लगाए गए थे। वहां उनकी किसान निधि में सुधार कराया गया। बावजूद इसके किसी किसान के आवेदन में सुधार नहीं हुआ है तो वह तहसील आकर सुधार करा सकते हैं। किसानों के लिए तहसील में कैंप लगाया जा रहा है। वहां अपनी समस्या बताकर उसका निदान करा सकते हैं। यह कैंप किसानों की सुविधा के लिए लगाया गया है। संवाद