पीलीभीत

Pilibhit News: बालिकाओं को मिली स्मार्ट क्लास की सौगात

Connect News 24

Girls got the gift of smart class

स्मार्ट क्लास में चर्चा करते रोटेरियन। संवाद

रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने काटा फीता

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर ने अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज को स्मार्ट क्लास की सौगात दी है। अब बालिकाएं डिजिटल साक्षरता की ओर बढ़ेंगी व और भी बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेेंगी। बृहस्पतिवार को इस स्मार्ट क्लास का लोकार्पण जिला गवर्नर एसकेएस पवन अग्रवाल ने किया।

क्लब अध्यक्ष डॉ हेमंत जगोता ने बताया कि स्मार्ट क्लास से बच्चे ज्यादा आसानी से और कम समय में बहुत कुछ सीख जाते हैं। इस इन्ट्रेक्टिव माध्यम से विद्यार्थियों को कठिन से कठिन विषयों को समझने में बहुत ज्यादा मदद मिलती है। विद्यालय की प्रधानाचार्य उपासना शर्मा ने बताया कि इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत मदद मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन विनय गुप्ता ने किया। इस मौके पर उनके साथ जिला गवर्नर सीडीएस राज मेहरोत्रा, असिस्टेन्ट गवर्नर एसपीएस संधू, श्रवण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, प्रिन्स अग्रवाल, प्रिया जगोता, रीमा, स्वाति , ज्योति, मनीषा, रेनू, सपना, पायल, लीना गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button