बदायूं

Budaun News: किसान की जेब काटी, 47 हजार रुपये पार

Connect News 24

उझानी। मंडी समिति से सरसों बेचकर घर लौट रहे ई-रिक्शा सवार किसान जगवीर सिंह की जेब काट ली गई। उनकी जेब में 47 हजार रुपये थे। उसके रिश्तेदार ने कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर निवासी जगवीर सिंह कोतवाली के गांव रियोनइया निवासी रिश्तेदार सत्यवीर के साथ दो दिन पहले मंडी में सरसों बेचने आए थे। उन्होंने एक आढ़त पर 47 हजार रुपये में अपनी सरसों बेची। भुगतान लेकर वह सत्यवीर के साथ उनके घार जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गए।

ई-रिक्शा में दो अन्य लोग भी बैठे थे। बुटला के पास ई-रिक्शा सवार दो लोग उतर गए। उनके उतर जाने के बाद जगवीर ने अपनी जेब टटोली तो वह कटी हुई थी और उसमें रखे रुपये भी नहीं थे। जगवीर और सत्यवीर ने दोनों संदिग्ध लोगों की आसपास खोजबीन भी की, लेकिन कहीं पर उनका सुराग नहीं लगा। सत्यवीर ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button