शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संविदा कर्मियों ने ईपीएफ और मानदेय न मिलने पर शुरू किया कार्य बहिष्कार

Connect News 24

Contract workers started work boycott for not getting EPF and honorarium

एसई दफ्तर में प्रदर्शन करते विद्युत संविदा मजदूर संगठन के लोग। संवाद

शाहजहांपुर। 11 माह का ईपीएफ और वर्तमान कार्यदायी संस्था द्वारा तीन माह का मानदेय न दिए जाने से नाराज विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।

सुबह करीब दस बजे बिजली संविदा कर्मचारी एकत्रित हुए व मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। मध्यांचल महामंत्री अशोक पाल ने कहा कि विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों को लगातार पत्राचार किया। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। दो बजे के बाद एसई से वार्ता की गई। वार्ता सफल नहीं होने के कारण कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया गया।

जोन प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि संविदाकर्मियों का पूर्व की संस्था द्वारा 11 माह का ईपीएफ व वर्तमान कार्यदायी संस्था द्वारा तीन माह का मानदेय नहीं दिया जाता। आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मध्यांचल महामंत्री अशोक पाल, अशोक सक्सेना, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button