बरेली

थाने में उतरीं बिछिया, माथे से हटाई बिंदी: विवाहिता बोली- आज से रिश्ता खत्म, अब नहीं रहना पति के साथ

Connect News 24

Woman breaks relationship with husband in front of police by removing bindi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में शुक्रवार को महिला शिक्षामित्र का पति और उसके सुसरालियों से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने जब दोनों पक्षों को समझाना शुरू किया, तब शिक्षामित्र ससुरालियों पर भड़क गई। 

उसने कहा कि बहुत हो गया। अब पति और ससुरालियों के साथ उसे नहीं रहना है। इतना कहने के साथ ही उसने कोतवाली में बिछिया उतार दीं और माथे से बिंदी भी हटा दी। विवाहिता का गुस्सा देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।  

ये भी पढ़ें- निकाह से पहले लूटी आबरू: विरोध किया तो मंगतेर ने बहाने से आधी रात कब्रिस्तान में बुलाया, युवती के सपने हुए दफन

पूरनपुर कोतवाली में हुई पंचायत में विवाहिता ने कहा कि मकान को सही कराने में लगाई गई रकम उसे दिला दी जाए। अपने बच्चों को साथ लेकर किराये के घर में रह लेगी। कोतवाली में इस मामले की भी पंचायत हुई। दोनों पक्षों में तय हुआ कि पति-पत्नी में तलाक होगा, जिसके बाद शिक्षामित्र को मकान में लगाई गई रकम दी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button