रामपुर

Rampur News: स्टोन क्रशर के मालिक समेत 12 लोगों ने चालक को बंधक बनाकर पीटा, घायल

Connect News 24

स्वार। क्षेत्र में संचालित एक स्टोन क्रशर के स्वामी और उसके साथियों ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। उसने घटना की जानकारी ट्रक मालिक को दी तो मालिक के साथ भी गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने ट्रक स्वामी की तहरीर पर पांच नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर एवरग्रीन निवासी रचित चौधरी पुत्र हरपाल सिंह के ट्रक पर स्वार निवासी राजेश पुत्र हरिबल्लभ चालक है। ट्रक स्टोन क्रशरों से रेत एवं बजरी का किराया करने में लगा हुआ है। चालक 14जून को स्टोन क्रशर से रेत एवं बजरी लादने के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते मेंमन्नत स्टोन क्रशर के संचालक समेत चार अन्य के अलावा 10-12अज्ञात लोगों ने चालक को ट्रक से नीचे खींच लिया और उसकी पिटाई शुरु कर दी। आरोप है कि उसे बंधक बनाकर पीटा गया। घटना की जानकारी उसने रोते हुए अपने मालिक को दी। जब मालिक ने मन्नत स्टोन क्रशर के मालिक से की तो आरोप है कि उसके साथ भी गाली गलौज की गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद बृहस्पतिवार की रात रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। रिपोर्ट में पारुल शरिन, योगेश बंसल, नीरज, तौफीकऔर उसके भाई नामजद किया गया है। इसके अलावा अज्ञात शामिल हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button