शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती घायल
खुटार। साइकिल से जा रहे दंपती अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
पुवायां के गांव बद्रीपुर हदीरा निवासी राजेंद्र कुमार अपनी पत्नी राजवती के साथ साइकिल से बृहस्पतिवार को खुटार के गांव खमरिया में अपने भाई के घर जा रहे थे। खमरिसा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दंपती घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर राजेंद्र कुमार को रेफर कर दिया गया। राजवती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। संवाद

