शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: प्रधान ने की आरोपियों को जेल भिजवाने की मांग

Connect News 24

खुटार। गांव नवाजपुर के प्रधान राजाराम गिरि ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सीओ को पत्र दिया है।

राजाराम गिरि ने सीओ को दिए पत्र में बताया कि पंचायत भवन की पैमाइश को लेकर 17 जुलाई 2022 को गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। दूसरे पक्ष की ओर से उन पर और परिवार के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। जमानत के बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button