Shahjahanpur News: दहेज हत्या में नामजद पिता-पुत्र को जेल
पुवायां। गांव उमरसड़ा निवासी अंजली की मौत के मामले में नामजद अंजली के पति और ससुर का शुक्रवार को चालान कर दिया गया। गांव उमरसड़ा निवासी दीपक की शादी अंजली से दो मई को हुई थी। 13 जून को उनकी पत्नी अंजली का शव घर में फंदे से लटका मिला था। अंजली के पिता गांव बनिगवां निवासी सर्वेश कुमार का आरोप था कि शादी के बाद से ही दामाद दीपक, दामाद के पिता विनोद कुमार, मां गुड्डी देवी, भाई प्रदीप कुमार दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोपी दहेज में सोने की लर, पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। सर्वेश कुमार ने दीपक, विनोद कुमार, प्रदीप, गुड्डी देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को दीपक और विनोद को पुवायां में नाहिल चौराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद