बरेली

अभी से कर लें कांवड़ यात्रा की तैयारी : एडीजी

Connect News 24

बरेली। कांवड़ यात्रा और सावन माह को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एडीजी पीसी मीना ने अपने कार्यालय में जोन के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको निर्देश दिए।

एडीजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के जत्थेदारों के साथ बैठक कर लें। कोई भी वाहन की छत पर बैठकर या खड़े होकर यात्रा न करे। निर्धारित मार्ग से ही अपने वाहन से अथवा पैदल यात्रा करें। यह विवरण रजिस्टर में दर्ज करें। कांवड़ में डीजे की आवाज मानक के अनुसार रखी जाए। केवल धार्मिक गीत ही बजाए जाएं। रास्ते में व प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करें।

एडीजी ने कहा कि सभी जिले ट्रैफिक डायवर्जन प्लान की समीक्षा कर लें। दूसरे जिलों के समकक्ष अधिकारियों से लगातार समन्वय रखें। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधि, प्रधानों, व्यापारियों व मीडिया कर्मियों से संवाद बनाए रखें। सभी धार्मिक स्थलों की चेकिंग भी की जाए। जुलूसों का मार्ग न बदला जाए।

एडीजी ने कहा कि इन दिनों मोहर्रम भी है, ऐसे में संवेदनशील स्थानों पर पिकेट डयूटी अवश्य लगाएं और ध्यान रखें कि कांवड़ जुलूस तथा मोहर्रम जुलूस आमने-सामने न आएं। बैठक में आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह, मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर, बरेली के एसपी सिटी राहुल भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button