शाहजहाँपुर
बरेली में महिला समेत तीन गिरफ्तार: पार्वती को बनाया जसविंदर, प्रदीप को लखविंदर, फिर की 1.37 करोड़ रुपये की ठगी

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में जमीन बेचने के नाम पर 1.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के तीन आरोपियों को सुभाषनगर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। दो आरोपी बदायूं और एक शाहजहांपुर का है।
सुभाषनगर के करगैना निवासी लालसिंह ने 28 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके अनुसार थाना कैंट के कंधरपुर निवासी राजपाल यादव, शाहजहांपुर के जलालाबाद के गांव चंदोरा बहादुरपुर के प्रदीप सिंह, थाना बिसौली के ज्ञान प्रकाश, ठाकुरान मोहल्ले की पार्वती, दानवीर यादव, थाना भमौरा के गांव कीरतपुर बिजनेस यादव ने उनके साथ ठगी की।
