रामपुर

Rampur News: हल्की बूंदाबांदी के बीच महिलाओं और छात्राओं ने किया योग

Connect News 24

रामपुर।कीड़ा भारती एवं जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण सेवा के 18वें दिन काफी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिलाओं कहा कि योग करने से मानसिक और शारीरिक समस्याओं का समाधान होता है। योगाचार्य अंतरा यादव और मोनिका ने क्रियो के साथ आसनों का योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि योग करने से ही मानसिक और शारीरिक तनाव दूर किया जा सकता है। योग से हम अपना ही नहीं बल्कि सब समाज का विकास करते हैं, इसलिए हमें नियमित तरीके से प्रतिदिन आधा घंटा योग अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान, जिला योगासन खेल संघ रामपुर से वंदना शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं उपाध्यक्ष योगासन खेल संघ से डॉ. अनूप कुमार, विभाग संयोजक तुषार शर्मा, मनोज कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button