Bareilly News: पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड से भिड़ा व्यापारी, मारपीट

व्यापारी और होमगार्ड में हुई मारपीट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार को एक व्यापारी और ट्रैफिक व्यवस्था बनाने को ड्यूटी कर रहे होमगार्ड में मारपीट हो गई। मारपीट होता देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिसवालों ने व्यापारी से होमगार्ड को बचाया। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल रहा। व्यापारी का नाम आशीष बताया जा रहा है।
किसी बात को लेकर होमगार्ड के टोकने पर व्यापारी को भड़क गया और वह होमगार्ड से भिड़ गया। मारपीट का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर ही मामला रफादफा कर दिया गया। हालांकि बाद में होमगार्ड ने तहरीर दे दी। होमगार्ड की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।



