पीलीभीत

Pilibhit News: एसडीएम से की चोरी का पर्दाफाश कराने की मांग

Connect News 24

बीसलपुर। तहसील के अधिवक्ताओं और स्टांप विक्रेताओं ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी संदीप यादव को ज्ञापन देकर स्टांप विक्रेता राजीव कुमार के काउंटर से 1.85 लाख रुपया चोरी होने के मामले का तत्काल पर्दाफाश कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सोमवार की शाम किसी ने तहसील परिसर स्थित काउंटर पर बैठे स्टांप विक्रेता राजीव कुमार के काउंटर से 1.85 लाख रुपयों से भरा थैला चुरा लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन इस प्रकरण का पर्दाफाश नहीं कर पाया है। ज्ञापन में इस प्रकरण का अतिशीघ्र पर्दाफाश करवाने की मांग की गई है।

ज्ञापन देने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु बाजपेई, प्रगतिशील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, नवीन सक्सेना, रविकांत सक्सेना, रवि मोहन सक्सेना, कोशल दुबे, प्रदीप सक्सेना और तेजवीर समेत काफी लोग शामिल थे। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन देने वालों को इस प्रकरण का अतिशीघ्र पर्दाफाश कराने का आश्वासन दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button