पीलीभीत

Pilibhit News: पूरनपुर का होगा विकास, बनाई जाएंगी सड़कें और नालियां

Connect News 24

Puranpur will be developed, roads and drains will be made

पूरनपुर नगर बालिका की बैठक को संबोधित करते चेयरमैन, मौजूद विधायक और एमएलसी। संवाद

पूरनपुर नगर पालिका की बैठक : एमएलसी और विधायक ने भी रखे विचार

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में तहसील के विकास को सड़कों, नालियों का निर्माण कराने के लिए एस्टीमेट बनाने का निर्णय हुआ। साथ ही वर्ष 2023-24 का 14.58 करोड़ आय, 14.33 करोड़ व्यय सहित 2.45 करोड़ के अनुमानित लाभ का बजट प्रस्तावित किया गया। बैठक में एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक बाबूराम पासवान ने भी विचार रखे।

नगर पालिका सभागार में चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में नवगठित बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक में ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि नगर के सभी 25 वार्डों में विकास कार्यों के लिए सर्वे कराया जा रहा है। 13 वार्ड का सर्वे पूरा कर लिया गया है। जिसका करीब 25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना है। दो दिन में सभी 25 वार्डों का सर्वे पूरा करा लिया जाएगा।

चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूरे नगर में एक अरब रुपये से विकास कार्य कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव तीन-चार दिन में एडीएम को भेजा जाएगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्यय पर हुए विचार में ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि वर्ष में 14.18 करोड़ आय और 9.62 करोड़ रुपये के व्यय के साथ 4.55 करोड़ आय को स्वीकृति दी गई।

आय को वर्तमान साल में शामिल किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट स्वीकृति पर विचार हुआ। इस दौरान सदस्य अनुज गुप्ता ने नगर में जाम की समस्या रखी। ई रिक्शा संचालन को नए सिरे से रणनीति तय करने को कहा।

सदस्य मुकेश गुप्ता ने नगर में बगैर भेदभाव के विकास कराने पर जोर दिया। आसिम रजा बबलू ने हर महीने बोर्ड की बैठक कराने की मांग की। नुसरत परवीन कादरी, नादिर रजा बरकाती ने वार्डोंं में विकास कराने की मांग की। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि सभी मिलकर नगर के विकास की सोचें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि चुनाव में जो वायदे किए गए, उनको पूरा कराया जाएगा। विकास में भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि एमएलसी, विधायक उनके साथ ही। विकास की कोर कसर नहीं रहेगी। संचालन ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने किया। इससे पहले चेयरमैन, सदस्यों का परिचय हुआ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button