पीलीभीत

Pilibhit News: दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो सका दुकानें खाली कराने का अभियान

Connect News 24

बीसलपुर। विधिक राय न मिल पाने के कारण पालिका प्रशासन मंगलवार दूसरे दिन भी चिह्नित दुकानों को खाली कराने का अभियान शुरू नहीं करा सका।

पालिका प्रशासन ने नगर केे विभिन्न इलाकों में स्थित 258 में से 44 दुकानों के किरायेदारों को अपात्र मानते हुए उनसे दुकानें खाली कराने का निर्णय लिया था। पालिका प्रशासन ने 19 जून से दुकानें खाली कराने का अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। 19 जून को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आरके राजवंशी के किसी जरूरी कार्य से बाहर चले जाने के कारण अभियान शुरू नहीं हो सका। उसके बाद पालिका प्रशासन ने 20 जून से अभियान शुरू करने का एलान किया।

इसी बीच पालिका अधिकारियों ने नगरपालिका के अधिवक्ता से इस संबंध में विधिक राय मांगी। अधिवक्ता के बाहर चले जाने के कारण पालिका अधिकारियों को मंगलवार को विधिक राय नहीं मिल पाई। इस वजह से मंगलवार से भी अभियान शुरू नहीं हो पाया। कर अधीक्षक अंकित वर्मा ने बताया कि विधिक राय मिलने के बाद ही यह अभियान शुरू हो पाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button