पीलीभीत

Pilibhit News: कब्जा मुक्त नहीं हुई सीलिंग की भूमि तो होगा आंदोलन

Connect News 24

If the sealing land is not freed from possession then there will be movement

कलीनगर तहसील गेट पर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

भाकियू ने एसडीएम से मुलाकात कर दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की पंचायत कलीनगर तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। पंचायत के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात की। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

इससे पूर्व पंचायत में जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के निस्तारण के लिए उप जिलाधिकारी से मुलाकात की। एसडीएम को किसानों की समस्याएं बताते हुए कहा गया कि राजस्व ग्राम सिमरा तालुके महाराजपुर में सीलिंग की भूमि खाता संख्या 177 कुल रकबा 181 एकड़ पर माफिया का कब्जा है। मांग रखी कि गन्ने की खड़ी फसल को कुर्क किया जाए और जमीन कब्जामुक्त कराई जाए।

उप जिलाधिकारी ने जल्द ही सीलिंग की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया। भाकियू ने चेतावनी दी कि अगर जमीन जल्द ही कब्जामुक्त नहीं होती है तो आंदोलन होगा।

इस दौरान दिनेश कुमार, विक्रमजीत सिंह खेरा, रमाकांत उपाध्याय, अरविंद यादव, गुरदीप सिंह, अनूप वर्मा, फरमान, कमरुद्दीन, खड़क सिंह, हरेंद्र, अशोक, हरे राम, कन्हैयालाल और भानू सहित काफी लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button