Pilibhit News: डीएम और एसपी ने किया जेल का निरीक्षण, बीमार कैदियों से की बातचीत

फोटो 7 जेल का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार में स्थित अस्पताल, बैरक तीन से सात तक के अलावा किशोर व महिला बैरक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला / पुरुष बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना।
जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल निरीक्षण के दौरान बीमार कैदियों से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। मौजूद डॉक्टर को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जेलर को निर्देशित किया कि वह मानक के अनुरूप कैदियों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। संवाद

