Pilibhit News: 11 दिवसीय झंडी मेला शुरू

बीसलपुर के गांव इलाबांस के देवी मंदिर में झंडी चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
बीसलपुर। गांव इलाबांस के देवी मंदिर परिसर में 11 दिवसीय वार्षिक झंडी मेला मंगलवार से शुरू हो गया। मंगलवार को पहले दिन काफी श्रद्धालुओं ने मेले में झंडियां लगाईं।
गांव इलाबांस के देवी मंदिर में प्रत्येक वर्ष इन्हीं दिनों में 11 दिवसीय वार्षिक झंडी मेले का आयोजन होता है। इसी क्रम में मंगलवार से मंदिर परिसर में झंडी मेला शुरू हो गया। मंगलवार को पहले दिन विभिन्न स्थानों से काफी संख्या में श्रद्धालु झंडी लेकर आए। श्रद्धालुओं ने झंडी लेकर मंदिर की परिक्रमा की। पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और मनौतियांं मानी। पुजारी कृ़ष्णानंद गिरि ने बताया कि मेला 30 जून तक जारी रहेगा। संवाद

